जानिए अमीर होते हुए भी तिरुपति बालाजी क्यों है गरीब….!!!!
जानिए अमीर होते हुए भी तिरुपति बालाजी क्यों है गरीब….!!!!
भारत के सबसे प्राचीनतम मंदिर तिरुपति बालाजी के बारे में कहा जाता है कि यहाँ पर भारत में सबसे ज्यादा पैसे-गहने और कीमती सामान चढ़ाएं जाते है और इस मंदिर की हर साल की इनकम करोड़ो में होती है।यह भारत का सबसे अमीर मंदिर है।
लेकिन एक प्रचलित कथा के अनुसार तिरुपति बालाजी बेहद गरीब है और कर्ज में डुबे हुए है।इस प्राचीन कथा के अनुसार भगवान विष्णु और बालाजी गरीब और कर्जदार कहे गए है।इसके पीछे एक पुराणिक कथा है,आइये पढ़ते है वो कथा ।
एक प्राचीन कथा के अनुसार एक बार महर्षि भृगु वैकुंठ पधारे और आते ही शेष शैय्या पर योगनिद्रा में लेटे भगवान विष्णु की छाती पर एक लात मारी। विष्णु निद्रा से उठे और तुरंत भृगु के चरण पकड़ लिए और बोले ऋषिवर पैर में चोट तो नहीं लगी।बस इतना कहते ही भृगु ने हाथ जोड़ लिए और बोले प्रभु आप ही सबसे सहनशील देवता है। लेकिन माता लक्ष्मी को भृगु का व्यव्हार पसंद नहीं आया और वह विष्णु जी से नाराज हो गई।नाराजगी की वजह ये थी कि भगवान ने भृगु को दंड तो नहीं दिया।
ये नाराजगी इतनी थी कि देवी वैकुंठ छोड़कर ही चली गई और पृथ्वी पर पद्मावती नाम की कन्या के रूप में जन्म ले लिया।तब भगवान विष्णु ने भी अपना रूप बदला और पद्मावती के पास पहुँच गए और विवाह का प्रस्ताव रख दिया। देवी ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया लेकिन सवाल यह खड़ा हो गया कि विवाह के लिए धन कहा से लाया जाए।
तब भगवान विष्णु को एक तरकीब सूझी उन्होंने शिव और ब्रह्मा को साक्षी मानकर कुबेर से काफी धन कर्ज ले लिया।इस कर्ज से विष्णु के वेंकटेश रूप और देवी के पद्मावती रूप का विवाह संपन्न हुआ। भगवान विष्णु ने कुबेर से कर्ज लेते वक्त यह वचन दिया था कि कलयुग के अंत तक वे कुबेर का कर्ज चुका देंगे और कर्ज समाप्त होने पर वे सूद चुकाते रहेंगे।
भगवान के कर्ज में डूबे रहने के कारण ही यहां भक्त जन बड़ी मात्रा में धन-दौलत का दान करते है ताकि भगवान कर्ज से मुक्त हो जाए।
तो देखा आपने भगवान् की लीला बहुत अदभुत है।
।।जय तिरुपति बालाजी।।
Related Posts
-
क्या होगा आपका मृत्यु के बाद जानिये इसका रहस्य …????
22 Comments | Mar 31, 2017 -
जानिए क्या है भगवान विष्णु के चार हाथ होने का रहस्य..!!!
4 Comments | Oct 4, 2017 -
किचन में रात को झूठे बर्तन छोड़ना होता है अशुभ,ले जाता है कंगाली की ओर…!!!
33 Comments | Jun 4, 2017 -
इस प्राचीन मंदिर में बिना जीव हत्या के दी जाती है बलि!! जानिये कैसे!!
10 Comments | Mar 20, 2017