रोज रात्रि के समय अवश्य करे शिव पुराण के इस एक उपाय को, महादेव शिव दूर कर देंगे घर की हर बाधा !
रोज रात्रि के समय अवश्य करे शिव पुराण के इस एक उपाय को, महादेव शिव दूर कर देंगे घर की हर बाधा !
पूरी सृष्टि के कर्ता-धर्ता हैं भगवान शिव जिनकी आराधना से भक्तों के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।शिवपुराण में भगवान शिव और संसार के कई रहस्यों को उजागर किया गया है एवं इस पवित्र ग्रंथ में जीवन के कष्टों से निवारण हेतु कई उपाय भी बताए गए हैं।विश्वास है कि इसमें उल्लिखित उपायों से धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर की जा सकती हैं।मान्यता है कि शिवपुराण के चमत्कारिक उपायों को अपनाकर मनुष्य के पापों का नाश होता है और भविष्य उज्जवल बनता है।
यदि आप भी धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो शिव पुराण में उल्लिखित इस उपाय को रोज़ रात को अवश्य करें -:
शिव पुराण में बताया गया है कि रोज रात को शिवलिंग के पास दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।माना जाता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते है।
इन प्राचीन परंपराओं का पुराने समय से ही काफी महत्व है एवं ये काफी प्रचलित उपाय है। इस उपाय से जुड़ी एक प्राचीन कथा भी बताई गई है जो इस प्रकार है।
प्राचीन काल में गुणनिधि नामक एक बहुत ही गरीब व्यक्ति था और वह भोजन की खोज में रहता था. इस खोज में रात हो गई और वह एक शिव मंदिर में पहुंच गया।गुणनिधि ने सोचा कि उसे रात्रि विश्राम इसी मंदिर में कर लेना चाहिए।रात के समय वहां अत्यधिक अंधेरा हो गया।इस अंधकार को दूर करने के लिए उसने शिव मंदिर में अपना कुर्ता जलाया था। रात्रि के समय भगवान शिव के समक्ष प्रकाश करने के फलस्वरूप उस व्यक्ति को अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ।इस कथा के बाद से ही रात्रि के समय भगवान शिव के आगे दीपक जलाने की प्रथा आरंभ हो गई।मान्यता है कि इस उपाय को करने से अपार धन-संपत्ति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है. दीपक लगाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए।इसके अलावा नियमित रूप से प्रात: काल शिवलिंग पर जल, दूध, चावल अर्पित करने से भी भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और धन-धान्य का आशीर्वाद देते हैं।
Related Posts
-
जानिए करवा चौथ पर कौन-से 5 काम करना है जरुरी;बिना करें कहीं अधूरी न रह जाए आपकी करवा चौथ..!!!
No Comments | Oct 6, 2017 -
जानिये एक ऐसा अध्बुध मंदिर जिसमे शिव पार्वती की मुर्तियो के बीच अपने आप बढ़ती घटती रहती है दूरी !!
11 Comments | Aug 19, 2017 -
इस दिन गाय और गोविंद की पूजा से सुख-समृद्धि में होती है वृद्धि :
No Comments | Nov 21, 2020 -
ये रंगबिरंगे रत्नों के पास है आपकी हर बीमारी का इलाज !!
4 Comments | May 22, 2017