रविवार के दिन करे ये टोटके , करदेंगे आपकी किस्मत बुलंद :
सप्ताह में सात दिन होते है परन्तु सूर्य देव का दिन होता है रविवार। मान्यताओं के अनुसार अगर आप बाकी दिन सूर्यदेव की पूजन नहीं कर पाते और रविवार को सूर्यदेव को अर्घ चढ़ा देते होतो तो आपको बाकी दिनों का भी पुण्य मिलजाता है। यही नहीं सिर्फ एक दिन सूर्यदेव की सच्चे मन से उपासना करने से बुद्धि , बल , विद्या , तेज और वैभव मिलता है। ज्योतिषशास्त्रो में सूर्यदेव को आत्मा , मान प्रतिष्ठा , अधिकारी और सरकारी क्षेत्र में सफलता का कारन माना गया है। इनकी प्रसन्नता से किस्मत के दरवाजे खुल जाते है , नौकरी में तरक्की और कामयाबी मिलती है। इनकी प्रसन्नता के लिए ये उपाय आजमाकर देखे :
1 . गाय को रोटी देना :
हिन्दू धर्म में गाय को अत्यंत पूजनीय माना जाता है। कहा जाता है की एक गाय में 36 करोड़ देवी देवता वास करते है। प्रातः काल में गाय माता को रोटी खिलाने से सूर्यदेवता अति प्रसन्न होते है। वैसे तो गाय माता को रोज़ रोटी खिलाना पुण्य का काम है परन्तु यदि आप रोज़ नहीं खिला पा रहे होतो केवल रविवार के दिन खिला सकते है।
2 . जल में कुमकुम और लाल फूल डाले :
सूर्य देव रौशनी के देवता है , वह जीवन को प्रकाशमय बना देते है । लाल रंग उन्हें अति प्रिय है। विद्वानों के मुताबिक़ सूर्य देव को जल चढाने से पहले जल में चुटकीभर कुमकुम और लाल फूल डाल ले इसके बाद जल अर्पित करे ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होंगे।
3 . आटे की गोली :
सूर्य देव की कृपा पानी हो होतो मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाये। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते है और आपके जीवन में सुख शांति और प्रसन्नता प्रदान करते है।
4 . असहाय की मदद करे :
ऐसा कहा जाता है की पूजन पाठ से बड़ा पुण्य का काम होता है किसी असहाय की मदद करना। यदि आप किसी असहाय व्यक्ति , रोगी या फिर किन्नर की मदद करेंगे तो सूर्यदेव आपसे प्रसन्न होंगे। ऐसा आप रोज़ ना कर पाए तो केवल रविवार के दिन करे। सूर्यदेव ऐसे व्यक्ति के जीवन में तमाम खुशहाली भर देते है।
Related Posts
-
जानिये किसकी मौत कैसे होगी, इन 3 चीजों से जल्द चल सकता है पता !!!
2 Comments | Apr 15, 2017 -
आखिर क्यों आते है डरावने सपने..!!जरूर पढ़े..!!!
207 Comments | Apr 25, 2017 -
जानिये क्यों जल में ही किया जाता है प्रतिमाओं का विसर्जन ……
5 Comments | Feb 21, 2017 -
जन्माष्टमी 2020: 11 या 12 अगस्त कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानिए क्या है मान्यता :
No Comments | Aug 10, 2020