हरियाली अमावस्या में करें ये काम,मां लक्ष्मी बरसाएंगी अपनी कृपा..!!!
हरियाली अमावस्या में करें ये काम,मां लक्ष्मी बरसाएंगी अपनी कृपा..!!!
श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है।इस साल 23 जुलाई को आ रही है हरियाली अमावस्या, यह अमावस्या पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को दर्शाती है। धार्मिक मान्यता अनुसार वृक्षों में देवताओं का वास बताया गया है।इसलिए शास्त्रों में विशेष कर आम, आंवला, पीपल, वट वृक्ष और नीम के पौधों को रोपने का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्र अनुसार पीपल के वृक्ष में त्रिदेव याने ब्रह्मा, विष्णु व शिव का वास
होता है और आंवले के पेड़ में लक्ष्मीनारायण के निवास करते है। आज हम आपको हरियाली अमावस्या पर करने वाले कुछ उपाय बता रहे है जिन्हें करने से माँ लक्ष्मी आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाएगी, आइये जानते है वे उपाय:
1. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए तुलसी, आंवला, केल, बिल्वपत्र के पौधे लगाने चाहिए। वहीं स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए ब्रह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, तुलसी के पौधे लगाना चाहिए।
2. घर में सुख-शांति पाना चाहता है तो नीम, कदम्ब के पौधे लगाएं। इससे घर में नकारात्मक उर्जा दूर हो जाएगी।
3. इस अमावस्या पर जो स्त्रियां वट वृक्ष की पूजा करती हैं, उनके पति को लंबी उम्र और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।पुरानी कथाओं के अनुसार सावित्री ने बड़ की पूजा करके ही यमराज से अपने पति के जीवन का वरदान प्राप्त किया था।
4. हरियाली अमावस्या को रात के समय शिवलिंग और हनुमानजी के पास दीपक जलाएं। इस उपाय से धन संबंधी कार्यों में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
5 इस दिन किसी भी मंदिर में जाकर अनाज का दान करें। साथ ही आप झाड़ू का दान भी कर सकते है।
6.अमावस्या पर शनि देव के लिए तेल दान करें। साथ ही काली तिल, उड़द दाल भा दान कर सकते है, इससे शुभ फल प्राप्त होंगे ।
Related Posts
-
कैसे पता करेंगे किसी भी स्थान की शुद्धि के बारे में …
3 Comments | May 31, 2017 -
यह कुछ गलतियाँ बना सकती है आपको कंगाल,कोशिश करके आज ही करें ठीक..!!!
No Comments | Sep 22, 2017 -
ज्योतिष और नक्षत्र के अनुसार 2 जुलाई हे बहुत पावन दिन गलती से भी न गवाना इसे चमका देगा किस्मत !!
5 Comments | Jun 28, 2017 -
आज दो शुभ योग में करें ये उपाय, दूर हो सकती हर परेशानी !! जरुर अपनाये !!
6 Comments | Jun 9, 2017