हर दिन करें गए ये उपाय रखेंगे आपको सभी दुःखों से दूर..!!जरूर अपनाएँ…!!!
हर दिन करें गए ये उपाय रखेंगे आपको सभी दुःखों से दूर..!!जरूर अपनाएँ…!!!
हमारे सनातन धर्म के विभिन्न धर्म ग्रंथों के अनुसार सप्ताह के सातों दिनों में विशेष उपचार करके हम अपने दुःख भरे दिनों को बदल सकता है। हमारी रूठी हुई किस्मत संवर सकती है। ये बताये गए खास उपाय करने से हम पर माँ लक्ष्मी हमेशा आशीर्वाद बनाए रखती है और कुबेर उस जातक का घर छोडकर कभी नहीं जाते,तो आइये अब जानते है वे कोनसे खास उपाय है :
सोमवार– इस विशेष दिन हर काम में सफलता प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। अगर यह संभव न हो तो कार्य के लिए घर से निकलने के पहले दूध या पानी पी लें।
ऊँ श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। सफेद रूमाल साथ रखें।
मंगलवार– इस दिन हनुमानजी के मंदिर जाना ना भूलें। साथ ही हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं। घर से निकलने से पहले शहद का सेवन करें
ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़ा साथ रखें।
बुधवार– गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। गणपतिजी को गुड़-धनिया का भोग लगाएं। घर से सौंफ खा कर निकलें।
ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जप करें। हरे रंग के वस्त्र पहनें या हरा रूमाल साथ रखें।
गुरुवार– भगवान विष्णु के मंदिर जाएं। श्रीहरि को पीले फू ल अर्पित करें।
ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवे नम: मंत्र का जप करें। पीले रंग की कोई मिठाई खाकर घर से निकलें। पीले वस्त्र पहनें या पिला रूमाल साथ रखें।
शुक्रवार– सफलता के लिए लक्ष्मीजी को लाल फूल अर्पित करें।
ऊँ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जप करें। घर से निकलने से पहले दही का सेवन करें। सफेद रंग की ड्रेस पहनें या सफेद रूमाल साथ रखें।
शनिवार– हनुमान मंदिर या शनि मंदिर जाएं। हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं और अगर शनि मंदिर जा रहे है तो शनि देव को तेल अर्पित करें।
ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र जप कर घर से निकलें। तिल का सेवन करें। नीले वस्त्र पहनें या नीला रूमाल साथ रखकर प्रस्थान करें।
रविवार- रविवार को सूर्य देव को जल चढ़ाएं फिर लाल फूल चढ़ाएं।
ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौ स: सूर्याय नम: मंत्र जप करें। गुड़ का सेवन करें। लाल रंग की ड्रेस पहनें या लाल रूमाल रखें।
जान लें इन उपायों को लगातार तीन महीने करने के बाद आपको चमत्कार जरूर होता हुआ दिखाई देगा , एवं प्रभु आपकी सभी मनोकामनाएं तुरंत पूरी करेंगे।
Related Posts
-
आज जानिए क्यों भगवान कृष्ण ने जलाकर राख कर दी थी भगवान शिव की काशी नगरी !!
4 Comments | Sep 1, 2017 -
इस कारण नही की जाती शिवलिंग की पूर्ण परिक्रमा..!! ज़रूर पढ़े..!!!
32 Comments | Feb 7, 2017 -
आज ही पढ़े तिरुपति बालाजी के 11 रहस्य,जिनसे है शायद आप भी अनजान..!!!
24 Comments | Jun 15, 2017 -
हिंदू धर्म में एक ही गोत्र में शादी करना है वर्जित….!!जानिए इसका कारण..!!!
141 Comments | Jun 24, 2017