अपने घर में स्वास्थ्य लाभ और सुख-शांति के लिए प्रतिदिन करें घी के ये उपाय..!!!
अपने घर में स्वास्थ्य लाभ और सुख-शांति के लिए प्रतिदिन करें घी के ये उपाय..!!!
आज हम आपको घी के कुछ उपाय बता रहें हैं, जिन्हें अपने घर पर करने से आप स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति ला सकते है।तो आइये जानते है वे उपाय:
- रात के समय शिवलिंग के पास शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करने से स्वास्थ्य लाभ होता है। इसके साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिल सकती है। ये उपाय नियमित रूप से करना चाहिए।
- यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी रोग से ग्रसित है अौर किसी उपचार से भी ठीक नहीं हो रहा है तो घी का यह उपाय करने से लाभ होगा। प्रतिदिन रोगी के कमरे में शाम के समय घी का दीपक केसर डालकर प्रज्वलित करें। इसके साथ ही रोगी की दवाईयां भी जारी रखें। घी अौर केसर के जलने से निकलने वाला धुंअा नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएगा। ऐसा करने से रोगी को शीघ्र लाभ हो सकता है।
- प्रतिदिन रात को सोने से पूर्व घर में जहां बर्तन धोए जाते हैं वहां घी का एक दीपक प्रज्वलित करें। दीपक प्रज्वलित करने से पहले उस स्थान को अच्छी तरह साफ कर लें। इससे वैवाहिक जीवन में आ रहे वाद-विवाद खत्म होंगे अौर सुख-शांति बनी रहेगी।
- शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति को प्रतिदिन शिवलिंग पर घी अर्पित करना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग पर घी अर्पित करने से शारीरिक बल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही खाने में भी घी का प्रयोग करना फायदेमंद रहता है।
- पूजा, हवन आदि धार्मिक कार्यों में गाय के दूध से बने शुद्ध घी का विशेष महत्व है। पूजा करने या हवन में अाहुति देने से जो धुआं निकलता है वह वातावरण के लिए फायदेमंद होता है। इस धुएं से हवा में मौजूद हानिकारक कीटाणु खत्म हो जाते हैँ। इसके साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है अौर पवित्रता में बढ़ौत्तरी होती है।
Tags:घी के उपाय
Related Posts
-
पर्स मे रख ले ATM के बराबर की यह एक चीज पैसो का आएगा तूफान !!
107 Comments | Jun 7, 2017 -
जरूर जानिए..!!वे ज्योतिष उपाय जिनको करने से होंगे शनिदेव प्रसन्न..!!!
4 Comments | Jul 1, 2017 -
यहा रंगों सें नहीं इस चीज सें खेली जाती है होली, जानकर हैरान रह जाएँगे आप!!!
4 Comments | Mar 11, 2017 -
10 जुलाई से 7 अगस्त तक शिवजी खुद पूरी करेंगे आपकी हर इच्छा, बस करना होंगे ये काम !!
21 Comments | Jul 5, 2017