गणपति से जुड़ी इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो जीवन में कभी भी असफल नहीं होंगें!!!
गणपति से जुड़ी इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो जीवन में कभी भी असफल नहीं होंगें!!!
हिन्दू संस्कृति और पूजा में भगवान श्रीगणेश जी को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। प्रत्येक शुभ कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की ही पूजा की जाती अनिवार्य बताई गयी है। देवता भी अपने कार्यों की बिना किसी विघ्न से पूरा करने के लिए गणेश जी की अर्चना सबसे पहले करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि देवगणों ने स्वयं उनकी अग्रपूजा का विधान बनाया है। लेकिन बहुत से लोग गणपति से जुड़ी ये खास बातें नहीं जानते होंगे…तो आइये जानते है।
गणेश जी का सर:
गणपति जी का सामान्य से बड़ा सर बुद्दिमत्ता का प्रतीक माना जाता है।गणेश जी का सर उनके आदर्श जीवन में समझदार रहने की हमेशा सलाह देता है।
गणेश जी की छोटी आंखें :
गणपति जी की छोटी आंखें हमें अपने लक्ष्य के प्रति हमें हमेशा केंद्रित होने की बात कहती है। हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमेशा प्रयत्न करते रहे और बिना किसी भय और छल-कपट के हम अपना लक्ष्य पूरा करें।
गणेश जी का बड़ा पेट :
गणपति जी का बड़ा पेट यह दर्शाता है कि हमें हमेशा अच्छी-बुरी सभी बातों-को समान भाव के साथ ही ग्रहण करना चाहिए। हमें हमेशा ही उदार भावना के साथ कोई भी काम करना चाहिए।
Related Posts
-
आखिर किस वरदान की पूर्ति के लिए कृष्ण रूप में जन्म लिया भगवान् विष्णु ने; जरूर पढ़ें..!!! भाग-1 .
2 Comments | Apr 12, 2018 -
आज ही घर ले आएं मिट्टी से बनी ये चीजें,नहीं रहेगी धन की कमी..!!!
315 Comments | Jul 22, 2017 -
जानिए, शनिदेव के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय…
10 Comments | Mar 3, 2017 -
चुनें अपने लिए कोई भी एक दरवाजा और जान लीजिए क्या कहती है आपकी सोच !!
12 Comments | May 20, 2017