आखिर कैसे हुई श्री कृष्ण की मृत्यु ध्यान से पढ़िए…!!!!
आखिर कैसे हुई श्री कृष्ण की मृत्यु ध्यान से पढ़िए…!!!!
भक्तों के लिए ये पढ़ना बहुत ही दिलचस्प होगा की आखिर कैसे त्यागा भगवान श्री कृष्ण ने अपना देह। भगवान कृष्ण के बारे में यह कथा कुछ पौराणिक ग्रंथों में मिलती है।कुछ संतों का मानना है कि प्रभु ने त्रेता में राम के रूप में अवतार लेकर बाली को छुपकर तीर मारा था। कृष्णावतार के समय भगवान ने उसी बाली को जरा नामक बहेलिया बनाया और अपने लिए वैसी ही मृत्यु चुनी, जैसी बाली को दी थी।
जिस तरह भगवान की मृत्यु हुई उसके पीछे भी एक कहानी जुडी हुई है, इसके अनुसार एक बार दुर्वासा ऋषि कृष्ण के पास पहुंचे और आज्ञा दी कि वे जब तक स्नान करके वापस लौटे, तब तक उनके लिए खीर का प्रसाद भोजन के रूप में तैयार रखें। भगवान ने ऐसा ही किया। ऋषि ने खीर खाई और जो थोड़ी सी बची, कृष्ण को आज्ञा दी कि वे इस बची खीर का अपने शरीर पर लेप कर लें। भगवान ने ऐसा ही किया। जब वे लेपन के बाद ऋषि के पास पहुंचे तो ऋषि ने कहा शरीर के जिस भाग पर तुमने मेरी झूठी खीर का लेप किया है, वह वज्र का हो गया है।
केवल पैरों के तलवे ही शेष रहे हैं।इसलिए जब भी तुम्हारी मृत्यु होगी, पैरों के तलवों पर ही प्रहार होगा। श्रीमद्भागवत पुराण के 11 वे स्कंध की कथा के अनुसार यदुवंश का नाश होने के बाद एक दिन भगवान प्रभास क्षेत्र में अकेले पैर पर पैर रखे पेड़ के तने से सट कर लेटे हुए थे। उनका लाल सुंदर तलवा एक बहेलिए को हिरण के मुंह के समान नजर आया। उसने बाण चलाया और भगवान के पैर के तलवे से खून की धार बह निकली। इस बाण पर लोहे के उसी मूसल का टुकड़ा लगा हुआ था। जिसे यदुवंशियों ने ऋषियों के शाप के बाद चूर कर समुद्र में बहा दिया था। इस तरह भगवान ने अपनी लीला को समेटा और अपने धाम चले गए।
।।जय श्री कृष्ण।।
Related Posts
-
क्या आप जानते है इस अद्भुत रहस्य के बारे में,हनुमान जी ने नहीं माता पार्वती ने जलाई थी लंका…!!!!जरूर पढ़े…!!!
7 Comments | May 30, 2017 -
आज जानिए माँ कुष्मांडा का क्यों पड़ा ऐसा नाम..!!!
24 Comments | Apr 2, 2017 -
हैरान कर देगा आपको कौवे और यमराज के रिश्ते से जुड़ा यह रहस्य !!!
4 Comments | May 4, 2017 -
कैसी भी हो दरिद्रता सोमवार को दारिद्रयदहन शिवस्त्रोत का पाठ कर देगा दूर…!!!!
8 Comments | Jul 31, 2017